logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल डीएम लखीमपुर खीरी को किया सम्मानित



--- उत्कृष्ट सेवा कार्य हेतु राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न सम्मान।

लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल आईएएस को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्य हेतु राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न देकर सम्मानित किया है।
उपरोक्त की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि दुर्गा शक्ति नागपाल जी के लखीमपुर खीरी का डीएम बनने के बाद आम जनमानस के शिकायतों के निस्तारण में तेजी आने के साथ जनहित के कार्यों में गति आई है। उन्होंने बताया कि दुर्गा शक्ति नागपाल जी मानव अधिकारों के प्रति काफी सजग हैं। इस अवसर पर कृष्ण कुमार तिवारी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ श्रीकान्त वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मनोज कुमार दीक्षित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मनोज कुमार वर्मा राष्ट्रीय सचिव, सरदार साहब सिंह राष्ट्रीय सचिव, रोशन लाल वर्मा राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, सौरभ दीक्षित प्रदेश सचिव, सन्त कुमार तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष, मुन्ना लाल प्रदेश संयुक्त सचिव, अनिल वर्मा एक्टिव मैम्बर, पुन्य दत्त दीक्षित एक्टिव मैम्बर, अजय तिवारी एक्टिव मैम्बर, राजेश कुमार मिश्रा एक्टिव मैम्बर, सचिन वर्मा, प्रकाश चन्द्र वर्मा, मीनाक्षी वर्मा जिला उपाध्यक्ष, आरती चौधरी एक्टिव मैम्बर, कुमारी राधा सरदार अवतार सिंह जिला महासचिव आदि उपस्थित रहे।

153
2395 views

Comment