logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Rajasthan News: आम आदमी की एक चिट्ठी ने ASP को पहुंचा दिया जेल, कर दिया घूसखोरी के बड़े रैकेट का खुलासा

राजस्थान के सवाई माधोपुर में सरकारी विभागों से एसीबी के अधिकारियों की ओर से ली जा रही मासिक बंधी का खुलासा एक आम आदमी की चिट्ठी से हुआ है. आम आदमी की इस चिट्ठी ने एएसपी को जेल पहुंचा दिया. पढ़ें सवाई माधोपुर घूसखोरी कांड की पूरी इनसाइड स्टोरी.हाइलाइट्स
एएसपी सुरेंद्र शर्मा रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार.
इंस्पेक्टर विवेक सोनी भी रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार.
एसीबी की जांच में कई विभागों से मासिक बंधी वसूली का खुलासा.जयपुर. सवाई माधोपुर में अलग अलग सरकारी विभागों से मासिक बंधी के रूप में रिश्वत वसूलने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की ओर से अपने ही विभाग के बड़े अधिकारी के खिलाफ की गई बड़ी कार्रवाई इन दिनों बेहद चर्चा में है. सिस्टम में रहकर घूसखोरी का ‘सिस्टम’ बनाने वाले एएसपी सुरेंद्र शर्मा को एक आदमी की चिट्ठी ने जेल पहुंचा दिया. एसीबी ने अब इस मामले में आगे कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर विवेक सोनी को भी दबोच लिया गया है. वह भी इस सिस्टम का हिस्सा था. उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है. पुलिस इंस्पेक्टर विवेक सोनी सवाई माधोपुर में एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार शर्मा के साथ एसीबी में पदस्थापित था.

130
3309 views

Comment