logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रीगा में जन सुराज पार्टी की प्रेसवार्ता, जिलाध्यक्ष तनवीर अली ने सरकार पर जमकर बोला हमला, कहा – आगामी चुनाव में जनता उखाड़ फेंकेगी निरंकुश सरकार


सीतामढ़ी। आज दिनांक 23 मई 2025, शुक्रवार को स्थानीय रीगा ईमली बाजार स्थित अतिथि विवाह भवन में जन सुराज पार्टी की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष तनवीर अली ने जन सुराज पार्टी की विचारधारा, बिहार बदलाव यात्रा, और आगामी "हस्ताक्षर अभियान" की विस्तृत जानकारी दी।


उन्होंने बिहार में भू-सर्वेक्षण के नाम पर चल रहे कथित भ्रष्टाचार की कड़ी आलोचना की और कहा कि जातिगत गणना के बाद गरीबों को 2 से 10 लाख रुपये देने का वादा केवल एक "जुमला" बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांव जाने से रोकना लोकतंत्र की हत्या और पुलिसिया दमन का जीवंत उदाहरण है।


प्रेसवार्ता में 23-रीगा विधानसभा से पार्टी के संभावित प्रत्याशी धीरज कुमार जायसवाल ने क्षेत्रीय समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर उन्हें प्रतिनिधित्व का अवसर मिला तो वे क्षेत्र की सभी प्रमुख समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करेंगे।


इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि कामेशनंदन सिंह, पूर्व मुखिया रामवृक्ष मंडल, अभियान समिति के संयोजक अतुल बिहारी मिश्रा, रमेश चौरसिया, विरेन्द्र साह, केशरी नंदन सिंह, बुधन शेख, मो. यास्मिन और 23-रीगा विधानसभा प्रभारी जटाशंकर आत्रेय समेत कई पार्टी कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे।


132
3962 views

Comment