logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लातेहार ईचवार जंगल के मुठभेड़ में झारखंड के दो मोस्ट वांटेड नक्सली का हुआ खात्मा, एक AK-47 समेत भारी हथियार बरामद..

झारखंड के लातेहार जिले में हुई मुठभेड़ में टॉप वांटेड नक्सली पप्पू लोहरा और एक अन्य इनामी नक्सली मारा गया. पप्पू लोहरा पर 10 लाख रुपये का इनाम था और उसके खिलाफ 100 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे. पुलिस का यह ऑपरेशन पूरी तरह स्थानीय टीम द्वारा अंजाम दिया गया.झारखंड के लातेहार जिले के इचवार जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार सुबह भारी मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली मारे गए. मारे गए नक्सलियों में एक पप्पू लोहरा था, जो राज्य का टॉप वांटेड अपराधी था. इस मुठभेड़ को झारखंड पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी सफलता में से एक माना जा रहा है.
डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि मारे गए नक्सली पप्पू लोहरा के खिलाफ 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे. उस पर हत्या, जमीन कब्जा और कई संगीन अपराधों के आरोप थे. वह सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट की हत्या का भी वांटेड आरोपी था. डीजीपी ने कहा कि "एक तरह से धरती का बोझ खत्म हुआ है."
इस ऑपरेशन को लातेहार जिला पुलिस की टीम ने बिना किसी बाहरी एजेंसी की मदद के अंजाम दिया. डीजीपी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह उनके साहस और समझदारी का नतीजा है कि इतने खतरनाक अपराधियों को मार गिराया गया. यह नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बड़ी जीत है.

149
1392 views

Comment