logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मैक्सवीन पब्लिक स्कूल, जहांगीरपुर में तीन दिवसीय समर कैंप संपन्न, बच्चों ने सीखी रचनात्मकता और संस्कारों की बुनियाद


जहांगीरपुर। मैक्सवीन पब्लिक स्कूल में 21 मई से 23 मई तक तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करना था।


विद्यालय प्रबंधक योगेन्द्र सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले दिन प्लास्टिक मुक्त भारत रैली, योगाभ्यास, हस्तकला, गीत-संगीत, खेलकूद, दादा-दादी/नाना-नानी की चौपाल, शिक्षा पद्धति और विविधता में एकता जैसे विषयों पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।


दूसरे दिन, बच्चों ने दौड़, ‘देखो और बताओ’ कहानी, मिक्की माउस इवेंट, और हस्तकला प्रदर्शनी में भाग लिया, जिसने उनकी कल्पनाशक्ति और प्रस्तुति क्षमता को उजागर किया।


तीसरे दिन, विद्यालय परिसर में भव्य प्रदर्शनी, संगीत कार्यक्रम, फैंसी ड्रेस शो, मैजिक शो, और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। समापन अवसर पर हवन-यज्ञ का आयोजन कर पूर्ण आहुति दी गई, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।


इस सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधक योगेन्द्र सैनी, प्रधानाचार्य खानचंद वर्मा, तथा शिक्षकगण प्रभात शर्मा, रिंकू शर्मा, नीरज जादौन, चरन सिंह, विनी शर्मा, प्रियंका, पूनम, कृष्णा, शालू, पूजा, दीपक, गौरव, धर्मेन्द्र, भावना, सुमन, प्रतिमा, यस, रमा, ग्रीस, राहुल, शिवकुमार, जितेन्द्र, मनीषा, करिश्मा, मीनू, नीरू, रोहिनी, रश्मि आदि ने अहम भूमिका निभाई।


विद्यालय परिवार ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया।


132
5254 views

Comment