logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मित्र स्नेह मिलन समारोह

वर्धा, 25 मई 2025 (रविवार) :
आज मगन संग्रहालय, वर्धा में श्रीमती सविता रानी नारायणदास जावंदिया महाविद्यालय, देवळी के 1998 बैच के बी.ए. के पूर्व छात्रों का “मित्र स्नेह मिलन समारोह” बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस मिलन समारोह में कैलास फुलमाळी, भारत लखोटे, पंकज मुनेश्वर, कवडू थोटे, विजय टाले, किशोर बनकर, अनिल भगत, राहुल मून सहित कई अन्य मित्र उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान सभी मित्रों ने अपने-अपने मनोगत व्यक्त किए और कॉलेज के दिनों की सुनहरी यादों को ताजा किया। सभी ने पुराने दिनों की शरारतें, पढ़ाई के अनुभव, और आपसी दोस्ती की अनमोल यादों को साझा किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मित्रों ने एक-दूसरे से मिलकर अपने पुराने संबंधों को और भी मजबूत किया।

इस अवसर पर सभी ने भविष्य में भी ऐसे ही मिलन समारोह आयोजित करने का संकल्प लिया और एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ देने का वादा किया। कार्यक्रम का समापन सभी मित्रों के सामूहिक फोटो और मधुर स्मृतियों के साथ हुआ।

यह मिलन समारोह सभी के लिए यादगार और प्रेरणादायी रहा।

199
5112 views

Comment