logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला एटा ने रचा इतिहास एटा में निकली भगवान परशुराम जी की ऐतिहासिक एवं भव्य शोभायात्रा

*(संवाददाता सचिन दुबे मीडिया एटा)*

*एटा में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब*

*एटा। नगर में रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे शहर में भक्ति, आस्था और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।*

*शोभायात्रा का शुभारंभ अतिथि निवास से हुआ, जहाँ शुरू से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा में शामिल भव्य झांकियां, ढोल-नगाड़े, डीजे की धुन और भगवान परशुराम की सुंदर झांकी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा, आरती और स्वागत द्वारों ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।*

*इस अवसर पर अलीगढ़ से सांसद सतीश गौतम ने भी भाग लेकर श्रद्धा व्यक्त की। वहीं एटा सदर विधायक विपिन वर्मा उर्फ डेविड ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जूस पिलाकर स्वागत किया और नगरवासियों को शुभकामनाएं दीं।*

*शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा के दौरान व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने जगह-जगह स्वागत पंडाल लगाए। महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। धार्मिक नारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा।*

*नगरवासियों ने भगवान परशुराम की आरती कर यात्रा का स्वागत किया और पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और अनुशासित व्यवस्था के चलते यह शोभायात्रा नगर के धार्मिक आयोजनों में एक मिसाल बनकर सामने आई।*आयोजक टीम आदर्श मिश्रा डैनी, अनिल जी , एवं उनके साथ ही सभी ब्रह्म समाज उपस्थित रहे प्रमोद मिश्रा प्रवेश मिश्रा , अतुल मिश्रा ,लोकेश पचौरी ,बहन श्रृष्टि शर्मा ,संदीप पांडेय , ललित पांडेय, विमल पांडेय ,पीयूष दुबे , सचिन दुबे ,अनुराग पाठक, अभिषेक मिश्रा ,आकाश मिश्रा , नवनीत जी, एवं सभी ब्रह्म समाज उपस्थित रहा

(भास्कर विशेष)
*धार्मिक आस्था और परंपरा का यह अद्भुत संगम एटा के सांस्कृतिक जीवन में एक नई ऊर्जा लेकर आया। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन हर वर्ष और अधिक भव्यता से किया जाएगा*

सचिन दुबे
मीडिया एटा

325
1 comment
2890 views

Comment
  • Manish Kumar

    सुन्दर