जयपुर: कांग्रेस शहर अध्यक्ष आर.आर. तिवारी के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता
जयपुर, 26 मई – जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री आर.आर. तिवारी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शहर भर के कांग्रेस कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष, पार्षद एवं समाजसेवियों ने श्री तिवारी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
सुबह से ही शुभचिंतकों का सिलसिला उनके आवास पर शुरू हो गया था, जो दिनभर चलता रहा। कई वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने भी व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं, वहीं कुछ ने फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाइयाँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर श्री तिवारी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह स्नेह और समर्थन ही उन्हें जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने पार्टी की मजबूती और जनता की भलाई के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।