logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गढ़वा : - भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2018 बैच के अधिकारी #दिनेश_कुमार_यादव ने गढ़वा जिले के 33वें उपायुक्त -सह- जिला दंडाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2018 बैच के अधिकारी #दिनेश_कुमार_यादव ने गढ़वा जिले के 33वें उपायुक्त -सह- जिला दंडाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। आज मंगलवार को निवर्तमान उपायुक्त शेखर जमुआर ने उपायुक्त वेश्म में उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा अपना प्रभार सौंपा। उपायुक्त, गढ़वा के कार्यालय कक्ष में प्रभार सौंपने सम्बंधित सम्पूर्ण कागजी प्रक्रिया पूर्ण हुई, जिसके पश्चात नव नियुक्त उपायुक्त श्री यादव ने पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय लिया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत गढ़वा जिले के नए उपायुक्त मीडिया से भी मुखातिब हुए एवं कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना एवं आमजनों से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करना उनकी प्राथमिकताओं में होगा।

उक्त मौके पर मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, निदेशक डीआरडीए रविश राज सिंह, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा संजय प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थें।

177
4986 views

Comment