logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोपाल लाल गुर्जर बने पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री


राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ में संगठनात्मक मजबूती और सक्रियता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान ने टोंक जिले से गोपाल लाल गुर्जर को प्रदेश मंत्री के पद पर नियुक्त किया है।

गोपाल लाल गुर्जर लम्बे समय से शिक्षक हितों की रक्षा एवं संगठन के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और जनसंपर्क क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
टोंक जिला संयोजक चौथमल गुर्जर ने विश्वास व्यक्त किया कि गुर्जर की नियुक्ति से टोंक जिले में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी, प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर, प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा, प्रदेश सलाहकार हरिशंकर गुर्जर, रतिराम गुर्जर ,हरिनारायण यादव , बंसीलाल गुर्जर ,ओमप्रकाश पारीक ,राजेंद्र चौधरी ,हेमराज गुर्जर ,जितेंद्र यादव ,पप्पू लाल गुर्जर ने नव नियुक्त प्रदेश मंत्री गोपाल लाल गुर्जर को बधाई दी और उनके नेतृत्व में टोंक जिले में सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक शिक्षकों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने की आशा जताई।



*वक्तव्य*: *गोपाल लाल गुर्जर, नव नियुक्त प्रदेश मंत्री*
राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ

"प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान ने मुझ पर विश्वास जताते हुए प्रदेश मंत्री जैसी जिम्मेदारी सौंपी, उसको मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा मेरी प्राथमिकता रहेगी। मैं प्रदेश के हर शिक्षक साथी से सहयोग की अपेक्षा करता हूँ ताकि हम मिलकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुंचा सकें।"

*गोपाल लाल गुर्जर*
प्रदेश मंत्री, राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ


108
16738 views

Comment