logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पामगढ़ में बनेगा 50 बिस्तर का कोविड हास्पिटल

पामगढ़ SDM करुण डहरिया द्वारा शुरू की गई मुहीम में पामगढ़वासियों ने खुलकर समर्थन किया है| महज 24 घंटे में 24 लाख रुपए से भी अधिक की राशि एकत्रित हो गई है । 

इस कार्य में अधिकारी-कर्मचारी, ब्यापारी, जनप्रतिनिधियो, शिक्षक के अलावा आम आदमी ने भी अपना सहयोग दिया है| इस कार्य की सभी जगह प्रशंसा की जा रही है|

कोविड महामारी को देखते हुए SDM ने पामगढ़ में ही 50 बिस्तरों वाला एक कोविड हॉस्पिटल बनाने की योजना बनाते हुए पामगढ़वासियों से सहयोग की अपील भी है| इसके लिए एक वाट्सअप ग्रुप का भी बनाया गया है, जिसमें सभी जुड़कर अपना सहयोग दे रहे हैं| अब तक 252 लोगों ने अपनी सहमति दी है | जिससे 24 लाख रुपए से भी अधिक राशि एकत्रित हो गई है |

सहयोग करने वालों में SDM के अलावा, तहसीलदार, जनपद पंचायत सीईओ, बीईओ, परियोजना अधिकारी, विधायक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष, सरपंच संघ, सचिव संघ आदि प्रमुख रूप से शामिल है|

हालांकि यह हॉस्पिटल कहा पर बनेगा, ये हॉस्पिटल सरकारी होगा की निजी, इसमें कितने डॉक्टर, नर्स और स्टाफ होंगे, ये सरकारी होंगे या निजी,  इस हॉस्पिटल में लोगों का इलाज मुफ्त में होगा की शुल्क लिया जाएगा साथ ही दवाइयां निःशुल्क दिया जाएगा या फिर उसके मरीजों को पैसे देने पड़ेंगे | यह बातें अभी खुलकर सामने नहीं आई हैं|

274
1 comment
19930 views

Comment