logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऑल इंडिया संपादक संघ के प्रदेशाध्यक्ष बनने पर धर्म चंद यादव को डिजिटल मीडिया ने किया सम्मानित -

प्रेम, कुल्लू
आज धर्म चंद यादव किसी परिचय का मोहताज नहीं। अब हिमाचल ही नहीं, शायद पूरा देश इस शख्सियत को किसी न किसी वजह से जनता हैं। पूरे भारत का संपादक समूह और उनके साथ काम करने वाला कलम का सिपाही डीसी यादव को बखूबी जनता है। करंट न्यूज़ वेब पोर्टल के संपादक के तौर पर उपलब्धियां कई देशों तक उनकी पहचान की एक बानगी भर है। ऑल इंडिया संपादक संघ के प्रदेशाध्यक्ष धर्म चंद यादव कहते हैं कि डिजिटल मीडिया का युग भले ही आज खबर का मजबूत माध्यम बना हो। लेकिन प्रिंट मीडिया आज भी प्रासंगिक है। एक- एक शब्द को अपने हाथों से सहलाकर, बुनकर खबर का रूप देना सच में सकून देता है।  बकौल, धर्म चंद यादव, मुझे पहले पहल सोशल मीडिया में काम करने के लिए तैयार होने में ही तीन महीने का समय लगा लेकिन समझने में सिर्फ तीस मिनट भी नहीं लगे। यह शब्द इस क्षेत्र में काम करने वाले नवागन्तुकों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं। बुधवार, 28 मई, 2025 का दिन कई मायनों से खास बना। हिमाचल डिजिटल मीडिया

एसोसिएशन कुल्लू द्वारा धर्म चंद यादव को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। कुल्लू के वैशाली होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में सामाजिक क्षेत्र और मीडिया जगत से जुड़े अनमोल रतन उपस्थित हुए। इस बड़ी शख्सियत का सम्मान, पूरे मीडिया जगत का सम्मान है। मीडिया ही शब्दों को बुन कर लोगों की उम्मीदों को पूरा करता है। धर्म चंद यादव को गहराई से जानने पर पता चला कि समाज के लिए कुछ हटकर काम करने का जुनून उन्हें बचपन से ही था। कुछ कर गुजरने की चाह ने उन्हें बचपने में ही घर से निकलने को मजबूर किया। भूखे रहे ठोकरें खाई, मुसीबतें झेली पर हिम्मत चट्टान की तरह कायम थी। 1985 से 1988 का दौर पत्रकारिता की ओर मुड़ने का था। जन्म स्थल तो मंडी, लेकिन 1989 में कार्यस्थल कुल्लू को चुना। तब से लेकर आज तक कुल्लू के होकर रहे। बुधवार को उन्हें धर्म पत्नी अंजना यादव के साथ कुल्लवी टोपी और शॉल देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर कुल्लू प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य व पीटीआई के संवाददाता रहे पीडी लाल, पूर्व एचपीएमसी उपाध्यक्ष राम सिंह, पूर्व में रहे पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता दूनी चंद यादव, हिमाचल डिजिटल मीडिया एसोसिएशन कुल्लू के पदाधिकारी व कुल्लू टुडे के चीफ एडिटर विनोद महंत, पूूर्व प्रिंसिपल एवं ओशो फ्रेंड्स होम के संचालक केशव ठाकुर व फोरलेन प्रभावित संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार कुकू सहित मीडिया जगत से कई पत्रकार उपस्थित रहे।

160
909 views

Comment