logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रथम पुण्यतिथि स्मृति में पर निःशुल्क ओपन शतरंज प्रतियोगिता आयोजित

प्रेस नोट

प्रथम पुण्यतिथि स्मृति में पर निःशुल्क ओपन शतरंज प्रतियोगिता आयोजित

बौद्धिक विकास के लिए शतरंज नित्य खेलें - शिक्षाविद पवन पाराशर

भरतपुर 29 मई 2025 - शतरंज खेल प्रेमी दिवगंत महेश दत्त पाराशर सेवानिवृत शाखा प्रवन्धक कॉपरेटिव बैंक की स्मृति में प्रथम पुण्यतिथि पर निःशुल्क ओपन शतरंज शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन फ्यूचर पॉइंट इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, जयंती नगर, भरतपुर पर किया गया शतरंज खेल की शुरुआत तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी

इस शह मात के खेल में प्रथम पुरुस्कार पर्व अग्रवाल दुतीय पुरस्कार दुष्यंत चौहान तृतीय पुरुस्कार हर्ष शर्मा ने अपने नाम किया सभी को माला पटका प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

आयोजक शिक्षीविद पवन पाराशर ने कहा कि यह प्रतियोगिता शतरंज के प्रति उनके प्रेम और ज्ञान को सम्मान देने के उदेश्य से आयोजित की गयी है शतरंज खेल के प्रति उनका विशेष लगाव था उनके निर्देशन में प्रति वर्ष निःशुल्क शतरंज शिविर का आयोजन किया जाता था अपनी अंतिम यात्रा से 5 दिन पूर्व आयोजित शतरंज शिविर के गवाह बने थे अपने जीवन काल में शतरंज खेल को जीवन का हिस्सा बनाने के कारण अंतिम समय तक स्मरण शक्ति कायम रही मृत्यु से दो दिन पूर्व भी शतरंज खेल के बिखरे मोहरो को व्यवस्थित रखवाया भविष्य में भी जनमानस के बीच शतरंज खेल को जीवित रखने के लिए विशेष अवसरों पर शतरंज खेल का आयोजन कराते रहेंगे क्योकि बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए शतरंज जैसे खेल अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

इस अवसर पर विशेष सहयोग अर्जुन शर्मा और धैर्य मूलचंदानी का रहा और मोक्ष चांदना, हर्षित चाँदना, मधुसुदन शर्मा, तान्या शर्मा, छवी सिंघल, अर्थ बंसल, क्षमा चौधरी, सानिया खान, हिमांशु कुमारी ,भावना कुंतल, काजल शर्मा, अर्जुन शर्मा, दर्शील शर्मा, दुष्यन्त चौहन, पूजा कुंतल, लावण्यां शर्मा, दिव्या सिंह, मानवी सिंह,गोरी शर्मा, सोनम सिंह, भावना सिंह, शवनम सिंह, सारिका कुमारी, ओमदत्त कटारा, शिवांश पाराशर, मोहित सिंह, आकाश शर्मा आदि गवाह बने साथ ही सभी आगुन्तको का आभार संस्था कोर्डिनेटर कमलेश पाराशर ने जताया

141
14125 views

Comment