logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आतंकी ठिकानों को बना दिया खंडहर आतंक का फन फिर उठा तो बिल से खींचकर कुचल देंगे ÷प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री का नाम अटल बिहारी वाजपेई बोल फिर सुधारे मोदी जी हुए नाराज नहीं मिला जिले को उद्योग आदि का सौगात


वारिस अली वरिष्ठ पत्रकार

डेहरी डेहरी ऑन सोन बिहार

रोहतास जिले के बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री द्वारा 48500 करोड से अधिक की विद्युत सड़क रेल और शिक्षा से जुड़े विकास योजना के उद्घाटन शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम मैं शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार के विकास के लिए किए गए कार्यों की तारीफ करते हुए कहा की हमारा लक्ष्य विकसित बिहार विकसित देश उन्होंने कहा कि जो सड़क परियोजनाओं और तीन रेल परियोजनाओं का लोकल्पन 4 योजनाएं जिनमें बिजली उत्पादन और पुल के निर्माण शामिल है किस कार्यक्रम में बिहार के माननीय राज्यपाल केंद्रीय मंत्री बिहार के मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री एवं मंत्री गण उपस्थित थे
पीएम मोदी जनता को संबोधित करते हुए कहा वचन पूरा करने के बाद बिहार आया हूं, कहा था- आतंकियों को सजा मिलेगी, मिली; आतंक का फन फिर उठेगा तो बिल से खींचकर कुचलेंगे
आतंकी ठिकानों को बना दिया खंडहर', बिक्रमगंज के मंच से पीएम मोदी ने पाकिस्तान को दिया सख्त मैसेज,पीएम विपक्ष पर भी तगड़ा किया प्रहार - सामाजिक न्याय के नाम पर झूठ बोल रहे राजद-कांग्रेस वाले, सावधान रहें
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में हर तरफ फोर लेन और सिक्स लेन सड़कों का जाल बिछ रहा है। हर तरफ तेजी से काम हो रहा है। गंगा, सोन, गंडक, कोसी समेत सभी प्रमुख नदियों पर नए पुल बन रहे हैं। हजारों करोड़ की ऐसी परियोजनाएं बिहार में नए अवसर प्रदान कर रही है। इन प्रोजक्ट से रोजगार बढ़ेंगे। बिहार में रेलवे की हालत भी तेजी से बदल रही है। आज बिहार में वर्ल्ड क्लास वंदे भारत बन रही है
सीएम नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जगह अपने भाषण में अटल बिहारी वाजपेई कहकर संबोधित किया उपस्थित जनता हंसने लगी तब उन्होंने सुधार करते हुए फिर से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी जी कहा और उन्होंने जनता से कहा- सब खड़े होकर इनको प्रणाम कीजिए,सीएम ने कहा कि यह खुशी की बात है कि केंद्र ने जातीय जनगणना कराने का फैसला लिया है। मैं इसके लिए पीएम मोदी को नमन करता हूं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि दूसरे पार्टी के लिए क्रेडिट लेने में लगे हुए हैं। लेकिन हमने पहले ही जातीय गणना कराने का निर्णय लिया इसके पूर्व वैभव सूर्यवंशी की हुई पीएम मोदी से पटना एयरपोर्ट पर मुलाकात, स्टार क्रिकेटर ने पैर छूकर ल‍िया आशीर्वाद, बिहार के पटना में प्रधानमंत्री ने रोड शो भी किया उसके बाद रोहतास जिले के बिक्रमगंज सभा स्थल पर शुक्रवार को पहुंचे जहां जनता की उपस्थित कम देखकर नाराज हुए बहुत सी कुर्सियां खाली नजर आई इसलिए रोहतास जिले के बंद रोहतास उद्योग के बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा बेरोजगारों को आशा थी कि कल कारखाने के बारे में माननीय प्रधानमंत्री अपना आवाज बुलंद कर सौगात देंगे लेकिन खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली कहानी चरितार्थ हो गई उपस्थित लोगों को पीने के पानी के लिए भी इधर-उधर भटकना पड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी जी के आगमन से रोहतास जिले और मगध क्षेत्र के लोगों में काफी निराशा हाथ लगी

115
966 views

Comment