logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देश की आबादी का सबसे जीवंत और संसाधन पूर्ण हिस्सा है युवाः मोहित सैनी सूर्यवंशी

बिजनौर/हल्दौर। युवा देश की आबादी का सबसे जीवंत और संसाधन पूर्ण हिस्सा है, इनकी सामाजिक, आर्थिक विकास के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका है। गरीबी से बाहर आने एवं आजीविका विकास के लिए उनकी आंतरिक क्षमताओं को बाहर लाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, जिससे कि वे स्वस्थ

एवं सार्थक जीवन यापन कर सकें। अंतर्राष्टीय सैनी समाज मार्गदर्शन एवं एकता संघ बिजनौर उत्तर प्रदेश के युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहित सैनी सूर्यवंशी ने कहा कि अंतर्राष्टीय सैनी समाज मार्गदर्शन एवं एकता संघ सैनी समाज के उन युवाओं को वो मुकाम हासिल करना चाहता हैं। जिससे वह अपने व समाज का गौरव बढ़ा सके। अंतर्राष्ट्रीय सैनी समाज की टीम हमेशा समाज के युवाओं को एक नई सोच और नई - नई कार्यक्रमों के माध्यम से उनके अंदर ऊर्जा भरने का कार्य करती है। युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे छात्र, मजदूर आदि आम लोगों के साथ मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। युवाओं को बहुत सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए, क्योंकि उनके हाथों में हमारी पीढ़ी का भविष्य है। उन्हें देश में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सैनी समाज के सभी सम्मानित सदस्यों के साथ मिलकर काम करना चाहिए।

120
4945 views

Comment