logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गिरीश प्रधान जी के समर्थन में क्षेत्रीय लोगों ने लिखा अपने रक्त से पत्र

गोकशी मामले में फर्जी मुकदमे में फंसाए गए कई लोगों में गिरीश प्रधान शेखूपुर का भी नाम था आज जली के वन खंडेश्वर मंदिर पर सैकड़ो क्षेत्रीय लोग गिरीश प्रधान जी के पक्ष में उतरे, इस मौके पर मौजूद रहे रविकांत आर्य ने बताया की गिरीश प्रधान जी बिल्कुल भी बेकसूर हैं क्योंकि गिरीश प्रधान पर पिछले 50 वर्षों में ना तो कोई आपराधिक मुकदमा है और ना ही कोई राजनीतिक मुकदमा है, इस मौके पर बंटी प्रधान सिकंदरपुर ने बताया के प्रधान जी घटनास्थल के 2 घंटे बाद वहां पहुंचे थे यदि गिरीश प्रधान से मुकदमा वापस नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे मौके पर मौजूद रहे सनातनी प्रिंस जादौन ने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष जांच करें अन्यथा की स्थिति में सभी क्षेत्रीय लोग जिनकी प्रधान जी दिन-रात सेवा करते हैं वह सभी सड़कों पर उतरेंगे इस मौके पर राजकुमार सिंह सुभाष पचौरी पूर्व अध्यक्ष रोहन सिंह बघेल , अजीत सिंह तनिष्क ठाकुर नितिन ठाकुर मदन ठाकुर मुकेश शर्मा

162
15511 views
1 shares

Comment