logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा मंडल उत्तरी पटोरी की मंडल कार्य समिति की बैठक हुई आयोजित।

आज दिनांक 01 जून 2025 को भाजपा मंडल उत्तरी पटोरी की मंडल कार्य समिति की बैठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शाहपुर पटोरी के सभागार में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता धर्मेंद्र कुमार शर्मा, संचालन मनोज मांझी ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा, उपाध्यक्ष मनोरंजन मोदीन, मंडल प्रभारी हरेन्द ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित कर इस बैठक की शुरुआत की।
जिसमें
1. बूथ सशक्तिकरण, मंडल कार्य समिति के कार्यों पर चर्चा किया गया एवं सभी मंडल कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
2. मंडल कार्य समिति ने जिलाध्यक्ष के समक्ष मोरवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार की मांग की।
3. पाकिस्तान के विरुद्ध किए गए ऑपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं रक्षामंत्री जी को धन्यवाद दिया।
इस बैठक में भाजपा पटोरी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजीव कुमार मिश्रा, सुरेश साहूजी, मनोज मांझी, अजय कुमार चौधरी, रामचंद्र चौधरी, राजीव कुमार चौधरी, सुबोध साह, अधिवक्ता सन्नी कुमार जायसवाल, कनक चौधरी, कैलाश ठाकुर, मनीष जायसवाल, आशीष मिश्रा, धर्मवीर कुंवर, मनीष कुमार, उदय चौधरी, सरोज शर्मा, अविनाश शर्मा, वार्ड पार्षद हीरा गुप्ता, श्यामाकांत मिश्रा, अशोक झा आदि उपस्थित रहें।

194
7086 views

Comment