logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीलीबंगा । बहलोल नगर की वन भूमि में मिली राष्ट्रीय बीज निगम की खाली थैलियां।

पीलीबंगा। ( ढिल्लों )।
पीलीबंगा के निकटवर्ती गांव बहलोल नगर ग्राम पंचायत की वन भूमि में सड़क किनारे बड़ी मात्रा में फेंकी गई राष्ट्रीय बीज निगम के प्रमाणित मूंग (IPM 410-3 शिखा) की लगभग 4700 खाली थैलियों की सूचना मिलते ही कृषि विभाग सतर्क हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक निदेशक कृषि विस्तार डॉक्टर संजीव कुमार, सहायक कृषि अधिकारी एवं क्षेत्रीय कृषि पर्यवेक्षक के साथ मौके पर पहुंचे।
जांच के दौरान पता चला कि यह थैलियां केंद्रीय राज्य फार्म सूरतगढ़ से संबंधित है जिन्हें राष्ट्रीय बीज निगम के खरीफ 2023 में मूंग/IPM 410-3 बीज के रूप में उत्पादित किया गया था। बीज की वैद्यता फरवरी 2025 तक की थी, जिसे बढ़ाने के लिए गुणवत्ता प्रयोगशाला नई दिल्ली से पुन परीक्षण कराया गया ,लेकिन बीज अमानक पाया गया।
संबंधित विभागों को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

102
5493 views

Comment