logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अंधभक्तों की सरकार में अब नवयुवती की सुरक्षा की डूबती नैया, समाज की इंसान रूपी हैवानियत की दरिंदगी को दर्शाती

बिहार हैं हम , सरकार के गुलाम है हम , दर्द है हम क्योंकि हम बिहार की गरीब जनता है हम , बिहार है हम 😔😔

PMCH में मुजफ्फरपुर की, 11 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई. इस बच्ची के साथ पहले समाज के दरिंदों ने हैवानियत की और उसके बाद सिस्टम ने उस बच्ची को लावारिस छोड़ दिया. परिजनों का आरोप है कि,4 घंटे तक उस रेप पीड़िता को PMCH में बिस्तर नहीं मिल पाया. कांग्रेस के नेता के हस्तक्षेप के बाद उसकी भर्ती हो पाई। डॉक्टरों और अधिकारियों से कहा सुनी के बाद भर्ती मिली लेकिन शायद बहुत देर हो गई.

बीती शाम शव पीड़िता के गांव पहुंचा तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. परिजन आरोपी रोहित सहनी के घर के सामने अंतिम संस्कार की जीद पर अड़े थे. फिर प्रशासन ने लोगों को समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार कराया. पूरे मामले में पीएमसीएच पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप है.

कल मनीष कश्यप फिर से PMCH पहुंचे थे. नए वाले PMCH बिल्डिंग के बाहर वहां काम कर रहे मजदूरों के बीच फूट फूट कर रोए. इसी PMCH में बीते दिनों मनीष कश्यप के साथ मारपीट हुई थी क्योंकि वो वहां की व्यवस्था को ठीक करने पहुंच गए थे. मनीष कश्यप कह रहे हैं कि उनको लोगों का समर्थन मिला तो वो PMCH की दलाली को टाइट कर देंगे।

पीएमसीएच ने बयान देकर कहा है कि इलाज में कोई देरी नहीं हुई, एम्बुलेंस में भी इलाज किया गया था। लेकिन भर्ती करने में 4 घंटे की देरी पर कार्रवाई नहीं हुई तो ये शर्मनाक होगा। स्वास्थ्य मंत्री पीएमसीएच के नए बिल्डिंग की फोटो दिखाकर स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त होने के दावे करते हैं। लेकिन असलियत इससे उलट है। पीएमसीएच में गार्ड्स, जूनियर डॉक्टरों की बदमाशी कई बार सामने आई है।

128
1724 views

Comment