logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता का परिचय दें क्षत्रिय -अमित तोमर

सुमित सिंह फरीदपुर (बरेली)। ठाकुर महासभा पितांबरपुर नगर की मासिक बैठक वरिष्ठ नेता ठाकुर भुवनेश्वर सिंह के वकसरिया स्थिति निवास पर संरक्षक जगतपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष अमित तोमर ने कहा कि बहुत हो गया अब आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता का परिचय दें क्षत्रिय समाज। अपने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान देकर राष्ट्र हित में भी कार्य करें। उन्होंने कहा कि एकता में ही शक्ति है कई ऐसे मुद्दे सामने आए जिसमें क्षत्रिय समाज ने बढ़ चढ़कर एकता का प्रदर्शन भी किया है। उन्होंने कहा हमारी एकता समाज व देश को बल प्रदान करती है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में संरक्षक जगतपाल सिंह चौहान ने सभी से धैर्य की अपील करते हुए संगठन पर बल दिया। नगर अध्यक्ष नरेश पाल सिंह तोमर ने वार्ड स्तर पर संगठन के गठन के लिए चर्चा की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, ठाकुर भुवनेश्वर सिंह, नगर महामंत्री अनिल सोलंकी, नगर प्रचार प्रमुख संजय सिंह तोमर, नगर उपाध्यक्ष शिवराम सिंह सहित महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

138
1901 views

Comment