logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गांव के रास्तों में मुरम डलवाने के लिए जनपद सीईओ एवं एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

दिनांक 3 जून 2025 दिन मंगलवार

Aima media/रामबाबू कुशवाह

ब्यावरा - ग्राम कोड़िया खेड़ी (सुन्दर खेड़ी) गांव के सभी युवा अपने गांव की समस्या लेकर जनपद पंचायत सीईओ के पास पहुंचे पर सीईओ ऑफिस में मौजूद नहीं थे बहुत इंतजार किया उसके बाद पाहुती लेकर जनपद पंचायत से सीधे एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या विस्तार से बताएं एसडीएम मैडम को हमने 2 साल पहले हमारे गांव की सभी बड़े (मुखिया एवं पटेल साहब) पंचों के द्वारा रास्तों में मुरम डलवाने के लिए जनपद पंचायत में सीईओ को लिखित में आवेदन दिया था उसके बाद भी कोई काम नहीं हुआ जब सरपंच से बोलते हैं कि हमारे गांव में कार्य कीजिए वह बोलते हैं की पंचायत में पैसा नहीं है तो क्या हम गांव वाले भूखे मर जाए हम सभी युवाओ ने जब सरपंच से बात की तो बोले 10 दिन बाद आपके गांव में काम चल जाएगा हमने 2 महीना इंतजार किया 10 दिन की जगह फिर भी काम नहीं चला और काम को अधूरा छोड़ दिया गांव वालों को पागल बनाते हैं हम सभी गांव वालों को बारिश मैं निकलने में बहुत समस्या आती है तीन रास्ते हैं जिन पर मुरम डालना अनिवार्य है तीन जगह पुलिया बना है और अगर हमारे गांव का कार्य जल्दी नहीं हुआ तो हम सभी आगे मुख्यमंत्री एवं दिल्ली तक जाएंगे और अब हम सभी युवा साथी रुकेंगे नहीं गांव के लिए जान भी दे सकते हैं या सरपंच को हटा दीजिए एसडीएम मैडम को गांव की पूरी जानकारी लिखित में ज्ञापन सौंपा और उन्होंने हमें विश्वास दिया और एसडीएम मैडम आश्वासन दिया बोली मैं फोन पर बात करूंगी जल्दी आपके गांव में मुरम डलवाई जाए।
मांगीलाल अमर सिंह रामबाबू सुनील रामचंद्र नितेश अजय अंकित

135
3766 views

Comment