logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीएचसी अधीक्षक और महिला डॉक्टर का तबादला,कार्यवाही की उम्मीद लगाए लोगो को झटका

सीएचसी अधीक्षक और महिला डॉक्टर का तबादला,कार्यवाही की उम्मीद लगाए लोगो को झटका

तमकुहीराज सीएचसी पर दस दिन पूर्व प्रसव के बाद सुप्रिया की हुई मौत के मामले में कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने किया है। ऐसा पीड़ित परिवार का आरोप है।

जांच रिपोर्ट आने के बाद तीन दिनों के माथा पच्ची के बाद यह आदेश जारी किया गया। सीएचसी अधीक्षक अमित राय को पद से हटाकर फाजिलनगर के सीएचसी के अंतर्गत आने वाले फरेंदहा न्यू पीएचसी पर सामान्य डॉक्टर के पद पर तैनाती की गई है। वहीं डॉ. सलोनी को सेवरही सीएचसी पर भेजा गया है, जो अपने घर के पास पहुंच गई है। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि तमकुहीराज सीएचसी अधीक्षक अमित राय के पास प्रशासनिक क्षमता में कमी है, इसके चलते इतनी बात बढ़ी है। तमकुहीराज के सीएचसी अधीक्षक यहां पर तैनात डॉ. हिमांशु मिश्रा को बनाया गया है। दूसरी ओर स्टाफ नर्स ममता चौहान को विशुनपुरा सीएचसी पर भेजा गया है।
तमकुहीराज नगर के वार्ड नंबर सात निवासी सुप्रिया बिहार में शिक्षक थी। 11 दिन पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीएचसी पर लेकर पहुंचे। नार्मल प्रसव से बेटा पैदा हुआ। इसके बाद सुप्रिया की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में डॉ.सलोनी जायसवाल ने मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर कर दिया। वहां लेकर परिजन पहुंचे तो डॉक्टर ने बताया कि डेढ़ घंटे पहले ही इसकी मौत हो गई है। इसके बाद घर वाले शव को लेकर सीएचसी पर आए और हंगामा करने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की पुष्टि नहीं हो सकी। इसके बाद परिजन सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार राय और डॉ. सलोनी जायसवाल पर कार्रवाई को लेकर न्याय यात्रा नगर में निकाला और डीएम से मिलकर शिकायत भी किया। सीएमओ की ओर से डिप्टी सीएमओ डॉ. आरडी कुशवाहा के नेतृत्व में गठित हुई जांच कमेटी पर भी परिजन सवाल खड़ा किए हैं। इस मामले में कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दिया। इसके आधार पर तमकुहीराज के सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित राय को अधीक्षक पद से हटाकर फाजिलनगर सीएचसी के अंतर्गत आने वाले पीएचसी पर तैनात कर दिया गया है, जबकि यहां पर तैनात डॉ. हिमांशु मिश्रा को सीएचसी का अधीक्षक बनाया गया है। वहीं डॉ. सलोनी जायसवाल को सेवरही सीएचसी पर स्थांतरण किया गया है। सुप्रिया के ससुर राकेश का आरोप है कि यह कार्रवाई खानापूर्ति है। दोनों डॉक्टरों को लाभ पहुंचाने के लिए स्थांतरण किया गया है। दोनों अपने घर के नजदीक के अस्पतालों पर चले गए हैं। इनके खिलाफ केस दर्ज अभी तक नहीं किया गया है। जांच टीम व विभागीय जिम्मेदार दोषियों का बचाव कर रहे हैं।
सीएमओ डॉ. अनुपम प्रकाश भास्कर ने कहा कि जांच रिपोर्ट आ गई है। इस आधार पर सीएचसी अधीक्षक को पद से हटा दिया गया है और महिला डॉक्टर का स्थानांतरण सेवरही कर दिया गया है। इससे संबंधित रिपोर्ट डीएम और शासन को भेज दी गई है।

96
1649 views

Comment