logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेसनोट-प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

प्रेसनोट-प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक


पलवल शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जिला नगर आयुक्त महोदया मनीषा शर्मा के दिशानिर्देशानुसार 1 जून से 21 जून तक हरियाणा सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता पखवाडा़ अभियान के अन्तर्गत नगर परिषद की टीम ने पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के सहयोग से मीनारगेट बाजार में जाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान
कार्यक्रम में लोगो को कपड़े के थैले भी वितरीत किये गये।
नगर परिषद् जे ई कौशल, सेनेटरी इंस्पेक्टर संदीप बुंदेला, स्वच्छ भारत मिशन के सी टी एल सौरव मलिक और स्वच्छ भारत मिशन के आई ई सी अखलाक ने लोगो को जागरुक करते हुए बताया कि
प्लास्टिक पर्यावरण को प्रदूषित कर रही हैं जिस कारण सड़क, कूड़ेदान, नाला और टैंक प्लास्टिक से भरे रहते हैं जो न केवल वर्तमान बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए समस्या पैदा करेगें। सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्लास्टिक की मोटाई 120 माइक्रोन से कम नहीं होनी चाहिए। इससे कम मोटाई वाले प्लास्टिक की वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाया गया हैं । सरकार के निर्देशानुसार सिंगल यूज प्लास्टिक बैग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्लास्टिक मुक्त अभियान से पहले लोगों को जागरूक किया जा रहा है इसके बावजूद यदि कोई सिंगल यूज प्लास्टिक बैग व अन्य वस्तुओं का प्रयोग करता है तो संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान है इसके अलावा यदि व्यक्ति बार-बार ऐसा करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने का भी प्रावधान हैं। क्लब की संयोजक अल्पना मित्तल और विकास मित्तल ने भी लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर से निकलते समय कपड़े का थैला लेकर निकले, जब तक हम इसकी शुरुआत खुद से नही करेंगे, तब तक अन्य लोगों में भी जागरूकता नही आएगी।बढ़ते प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण प्लास्टिक है। प्लास्टिक हमारे वातावरण को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। वायु प्रदूषण के साथ-साथ प्लास्टिक से जल व भूमि प्रदूषण भी बड़े पैमाने पर होता है। प्लास्टिक के कारण भूजल रिचार्ज भी नहीं हो पाता हैं । प्लास्टिक कई सालों तक नष्ट नहीं होता है, जिसके कारण सालों तक वातावरण को इसका नुकसान झेलना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को यह बात समझनी होगी कि प्लास्टिक न केवल वातावरण के लिए बल्कि मनुष्य के लिए भी खतरनाक है। ऐसे में हम सभी को मिलकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। पालिथीन पर रोक न केवल हमारे लिए बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए भी बहुत जरूरी है।

125
2110 views

Comment