logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सच/ST एक्ट के तहत सारणी पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, युवक से मारपीट और बंधक बनाने का मामला समाचार विवरण:

बैतूल जिले के सारणी थाना क्षेत्र में SC/ST एक्ट के तहत एक गंभीर मामला सामने आया है। 31 मई को निकेश उइके नामक युवक के साथ शराब की दुकान पर मारपीट और बंधक बनाने की घटना हुई।


शिकायत के अनुसार, निकेश उइके घोड़ाडोंगरी स्थित शराब दुकान में शराब खरीदने गया था, जहां शराब की कीमत को लेकर ठेकेदार से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दुकान कर्मचारियों ने युवक के साथ मारपीट की और उसे बंधक बनाकर बगडोना स्थित दूसरी शराब दुकान ले जाकर फिर से मारपीट की।


सारणी पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता और SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया।


पुलिस ने 3 जून को इस मामले में मनीष शिवहरे, आकाश चंपेवार, मयंक शिवहरे, दुर्गेश पवार, गोलू अतुलकर और जयप्रकाश खातरकार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, होज पाइप और बेल्ट जब्त किए हैं।


सभी आरोपियों को बैतूल न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।


78
2067 views

Comment