logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डूंगरपुर: बारिश से पहले नगर परिषद ने शुरू की नालों की सफाई, मलबा हटाने का कार्य जोरों पर सभापति अमृत कलासुआ ने की शहरवासियों से सहयोग की अपील


डूंगरपुर। आगामी बरसात को देखते हुए नगर परिषद डूंगरपुर द्वारा शहर के सभी प्रमुख और उप-नालों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। सफाई अभियान के तहत कई स्थानों से भारी मात्रा में मलबा हटाया गया है ताकि बारिश के समय जलभराव और गंदगी की समस्या से बचा जा सके।


नगर परिषद के सफाई निरीक्षक रामसिंह राजावत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान सभापति अमृत कलासुआ के निर्देश पर चलाया जा रहा है। सफाई कार्य में बड़ी संख्या में सफाईकर्मियों को लगाया गया है, जिन्होंने अब तक कलेक्ट्रेट ऑफिस, अटल बिहारी भवन, आदर्शनगर, सुथारवाड़ा मार्ग, बापा स्कूल, लक्ष्मीनगर, शास्त्री कॉलोनी (बोहरा मस्जिद के पास), फरासवाड़ा, घाटी कमलीदरा, रामनगर, हाउसिंग बोर्ड, रतनपुर रोड, हीरो होंडा शोरूम के पास, पुलिस लाइन आदर्शनगर, माथुगामड़ा रोड आदि क्षेत्रों में नालों की सफाई कर मलबा हटाया है।


इसके साथ ही, नगर परिषद द्वारा शहर के छोटे नालों की भी सफाई की जा रही है, जिससे गंदा पानी सड़कों पर न बहे और संक्रमण फैलने की संभावना कम हो। परिषद का प्रयास है कि बरसात से पहले सभी मुख्य और सहायक नालों की सफाई पूर्ण कर ली जाए।


सभापति अमृत कलासुआ ने नागरिकों से अपील की है कि वे बेवजह कचरा नालियों और सड़कों पर न डालें। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सेवा उपलब्ध कराई जा रही है, इसलिए कचरे को निर्धारित स्थानों और संग्रहण वाहन में ही डाला जाए। इससे नालियां अवरुद्ध नहीं होंगी और शहर स्वच्छ एवं जलभराव मुक्त बना रहेगा।


नगर परिषद का यह कदम बरसात से पहले की तैयारी को मजबूत करता है, जिससे शहरवासियों को जलजमाव की परेशानी से राहत मिल सके।


91
3270 views

Comment