logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जैसलमेर: भोपा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पानी को तरस रहे ग्रामीण और पशुधन


भोपा (जैसलमेर)। भीषण गर्मी और तपते थार में जैसलमेर जिले के भोपा गांव के ग्रामीण बिजली विभाग की घोर लापरवाही से त्रस्त हैं। गांव में बिजली की लगातार कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि पशुओं के लिए पीने तक का पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। गांव के पशु खेल सूखे पड़े हैं और पानी की भारी किल्लत बनी हुई है।


भोपा गांव में ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) होते हुए भी दिन में कई बार बिजली गुल हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो कोई संतोषजनक जवाब मिल रहा है और न ही कोई स्थायी समाधान।


गांव के सामाजिक कार्यकर्ता भाखर सिंह चौहान ने बताया कि बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण लोग गर्मी में बेहाल हैं, वहीं पशुओं को पानी के अभाव में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि गांव के लोगों को राहत मिल सके।


91
981 views

Comment