logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*उत्तर प्रदेश से अपडेट

*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना*

अब *इस योजना* के तहत *आय सीमा* भी *बढ़ाकर 3 लाख* रुपये *वार्षिक कर दी गई है।*

*1 लाख रुपये की मदद से टूट रही आर्थिक असमानता की दीवार*

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ने न सिर्फ गरीब और वंचित परिवारों के लिए एक वरदान साबित हुआ है, बल्कि इससे राज्य में आर्थिक असमानता की दीवार भी टूट रही है।
अब तक *इस योजना के तहत 4.76 लाख* से *अधिक बेटियों की शादी* हो चुकी है। इस वर्ष से *योजना* में पात्रता और सहायता राशि में बढ़ोतरी की गई है, जिससे अधिक परिवार इसका लाभ उठा सकेंगे।

इस *योजना* में *बदलाव* के तहत *धनराशि को 51 हजार रुपये* से *बढ़ाकर एक लाख रुपये* कर दिया गया है। इसमें से 60,000 रुपये सीधे कन्या के खाते में जमा होंगे, 25,000 रुपये की उपहार सामग्री दी जाएगी और 15,000 रुपये विवाह समारोह के आयोजन पर खर्च किए जाएंगे।

130
6298 views

Comment