logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहराइच: निजी बस और कार की टक्कर में अयोध्या के तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, एक घायल


बहराइच। नानपारा रोड स्थित रघुनाथपुर पेट्रोल पंप मोड़ के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान अयोध्या निवासी अभय कुमार पांडेय (वैदेही नगर, साहबगंज), विवेक तिवारी और विनोद श्रीवास्तव के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, ये चारों दोस्त नीम करौली बाबा के दर्शन के लिए निजी कार से यात्रा कर रहे थे। रास्ते में उनकी कार की निजी बस से सीधी टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि राम कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।


121
10248 views

Comment