logo

फैलेरिया की जांच के लिए रात में होगा खास सर्वे* *मोन और सलेथू गांव में 2 से 7 जून तक रात 10 से 12 बजे तक होगी जांच*


रायबरेली/ महराजगंज। फैलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत नाइट ब्लड सर्वे किया जाएगा। यह सर्वे दो चरणों में होगा। पहला चरण 2 से 4 जून 2025 तक ग्राम मोन में चलेगा। दूसरा चरण 5 से 7 जून 2025 तक सलेथू गांव में होगा। दोनों जगह रात 10 बजे से 12 बजे तक 20 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के खून के नमूने लिए जाएंगे।
सर्वे के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। ग्राम मोन में अनुपम कुमार, कमल श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिंह और क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ता काम करेंगे। सलेथू में विवेक सिंह, शिवा कांत तिवारी, सत्येन्द्र सिंह और क्षेत्रीय आशा कार्यकर्ता की टीम तैनात रहेगी।
खून के नमूनों में माइक्रो फाइलेरिया कीटाणु की जांच की जाएगी। जिन लोगों में यह कीटाणु मिलेगा, उन्हें तुरंत इलाज दिया जाएगा। साथ ही सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के तहत सभी को दवाएं दी जाएंगी। इससे लोगों को फैलेरिया से बचाया जा सकेगा।

30
3937 views