logo

ग्रामपंचायत करईल में किसान चौपाल में किसानों को किया जा रहा जागरूक.


ग्रामपंचायत करईल में किसान चौपाल में किसानों को किया जा रहा जागरूक
(रकीब अली)करईल कोन
5 June 4, 2025 ग्राम पंचायत करईल पंचायत भवन में किसान चौपाल में किसानों को किया जा रहा जागरूक – किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के उप संचालक खण्ड विकास अधिकारी कोन, श्री शोभनाथ गुप्ता ग्राम प्रधान, व अब्दुस्सलाम पंचायत मित्र ,कृषि अधिकारी कोन, अन्य ने नकारी दी कि भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार की विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में जिले के किसानों को चौपाल लगाकर जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए कृषि अधिकारियों के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिकों के दल द्वारा ग्राम पंचायतों में जा कर किसानों को लागत कम कर उत्पादन बढ़ाने एवं फसल विविधीकरण संबंधित जानकारी दी जा रही है।

विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत किसान भाईयों को कृषि के साथ-साथ उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन के विभिन्न योजनाओं की जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा ग्राम पंचायतों में जाकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है साथ ही कृषि वैज्ञानिक दल के द्वारा कृषि से संबंधित नवीन तकनीकों पर चर्चा कर किसानों को अवगत किया जा रहा है ताकि किसान भाईयों को अनुसंधान केंद्रों द्वारा किये गये अनुसंधान की जानकारी दी जाकर उन्हें अपने क्षेत्र में अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

38
1326 views