logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस पर कब्रिस्तान में परिंदों के लिए लगाये परिंडे !

जयपुर ! 5 जून 2025। कब्रिस्तान में परिंदों के दाना पानी के लिए लगाये। भट्टा बस्ती कब्रिस्तान सफ़ाई अभियान टीम के द्वारा इस भीषण गर्मी को देखते हुए आज सुबह 8:00 बजे भट्टा बस्ती कब्रिस्तान में बेजुबान पक्षियों के लिए पेड़ो पर परिंडे लगाये गये।

भट्टा बस्ती कब्रिस्तान सफ़ाई अभियान टीम के संयोजक हाजी मोहम्मद जाहिर ने बताया की हमारी टीम 2023 से भट्टा बस्ती कब्रिस्तान में साफ़ सफ़ाई का अभियान चलाकर कब्रिस्तान की सफाई करती है।

इस बार की भीषण गर्मी को देखते हुए पहली बार बेजुबान पक्षियों के लिए दाना पानी के लिए परिंडे लगाने का अभियान आज से शुरू किया गया।

शनिवार को सभी साथियों को अपने ग्रुप में मैसेज करते ही सुबह सभी साथी कब्रिस्तान पहुंच गए। ग्रुप के सदस्यों में सबसे छोटा साथी सात साल का हसीब नियाज़ी है जो भाग भाग पूरे जोश से काम में जुटा था।

टीम के साथी समाज सेवी इरफान पठान ने बताया की भट्टा बस्ती सफाई अभियान टीम की इस अच्छी पहल के सहयोग के लिए जयपुर खिदमत टीम भी भट्टा बस्ती कब्रिस्तान पहुंची।

टीम के साथी मोहम्मद ईशाक ने बताया आज के इस अभियान में समाज सेवक रफीक खान, इरफान अली पठान, मोहम्मद इशाक, अजहर अली, अजहर खान, मोहम्मद ओवेश, मुन्ना खान, युनुस कुरैशी, जफर भाई, हाजी रशीद और एडवोकेट वसीम खान के साथ साथ नन्हा समाज सेवी मोहम्मद हसीब नियाज़ी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया !

128
1649 views

Comment