logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कैथियाटली रंगबाग में CRPF और रोटरी क्लब ने पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण


नागांव (असम):

– शांतनु कुमार शर्मा, कामपुर की रिपोर्ट

नागांव (असम): 34वीं CRPF कंपनी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कैथियाटली रंगबांग स्थित रंगबांग CRPF शिविर में किया। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब, नागांव के सहयोग से "Tree for His Mother" (उसकी माँ के लिए एक वृक्ष) अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।


कार्यक्रम में 34वीं कंपनी के सहायक कमांडेंट श्री संजीव कुमार एवं कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ-साथ CRPF के जवानों और कैडरों ने मिलकर परिसर में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह प्रकृति के प्रति अपनी भूमिका निभाए और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पृथ्वी को हरित बनाए।


कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल करने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।




99
4154 views

Comment