logo

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित समर कैम्प कम्पोजिट.स्कूल करईल पर पौधारोपण और...

(रकीब अली)
करईल कोन
: विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम
प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की एक खास थीम होती है। इस वर्ष की थीम है -'प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना (Putting an End to Plastic Pollution)।' इस थीम के मद्देनजर देश में प्रतिबंधित एकल उपयोग प्लास्टिक के पर्यावरणीय विकल्प और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर कई तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं। पिछले वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम मरुस्थलीकरण और सूखे की समस्या से निपटने पर बेस्ड थी। 2023 में भी थीम प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान पर आधारित थी।




ये
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित समर कैम्प
क.स्कूल करईल पर बच्चो को बताए गए कि.

पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और बढ़ते प्रदूषण के चलते पर्यावरण दूषित होता जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती जा रही है। खराब हवा लोगों का दम घोंट रही है। शहरों में बहुत से लोगों को बदतर आवोहवा के चलते लोगों को सांस, हृदय, फेफड़ों की बीमारियों हो रही हैं। हमें यह समझना चाहिए कि संपूर्ण मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए एक स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की कल्पना अधूरी है। पृथ्वी ग्रह पर ही मानव जीवन संभव है इसलिए इसे जीने लायक बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। प्लास्टिक प्रदूषण हमारे ग्रह के सामने मौजूद तीन खतरों को और भी बड़ा बनाता है- जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता को नुकसान और प्रदूषण। हर साल 11 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा जल पारिस्थितिकी तंत्र को दूषित करता है।

आज के दिन हमें संकल्प लेना चाहिए-
- प्लास्टिक/पॉलिथिन का उपयोग बंद करें। कागज या कपड़े के बने झोले या थैले का उपयोग करें।


- हमें चाहिए हम वर्ष में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं ।

- तालाब, नदी, पोखर को प्रदूषित नही करें, जल का दुरुपयोग नहीं करें।

- बिजली का अनावश्यक उपयोग नहीं करें, इस्तेमाल के बाद बल्ब, पंखे या अन्य उपकरणों को बंद रखें।

46
3956 views