logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सरायपाली - चांवल उत्सव की घोषणा के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था सरायपाली क्षेत्र के अंतर्गत बहुत सारे राशन दुकानों में नेटवर्क का सर्वर डाउन की समस्या है पुराने ई पास मशीन निष्क्रिय हो चुके हैं सभी जगह नये मशीनों की आपूर्ति अभी तक नही हो पाने के कारण राशन वितरण पूरी तरह ठप्प हो गया है।

राज्य सरकार द्वारा 1 से 7 जून तक प्रदेशभर में 'चावल उत्सव' मना रहीं हैं। इस योजना के तहत 81 लाख से अधिक राशन कार्डधारी परिवारों को जून, जुलाई और अगस्त तीनों महीनों का राशन एक साथ वितरित किया जाना था। लेकिन सरायपाली विकासखंड के क्षेत्र अंतर्गत योजना की जमीनी हकीकत कुछ और ही है। राशन वितरण की प्रक्रिया अब ई पास मशीन से बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही संभव हो पाता है सरायपाली क्षेत्र के अंतर्गत बहुत सारे राशन दुकानों में नेटवर्क का सर्वर डाउन की समस्या है पुराने ई पास मशीन निष्क्रिय हो चुके हैं सभी जगह नये मशीनों की आपूर्ति अभी तक नही हो पाने के कारण राशन वितरण पूरी तरह ठप्प हो गया है। इस संबंध में खाद्य अधिकारी ने बताया कि नयी मशीनें नही मिलने के कारण वितरण में बाधा उत्पन्न हो रही है इस बार चांवल उत्सव के तहत् तीन महीने का राशन एक साथ दिया जाना है परंतु मशीनों की आपूर्ति में देरी के कारण वितरण शुरू नहीं हो सका है शासन द्वारा चांवल उत्सव की घोषणा के बाद यह अपेक्षा की जा रही थी आवश्यक तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पहले से ही सुनिश्चित की जाएगी परंतु चांवल उत्सव की घोषणा के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं होना योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही दर्शाता है। शासन की यह पहल सराहनीय है, जिससे आमजन को आर्थिक व सामाजिक राहत मिली है, लेकिन वितरण प्रक्रिया में आ रही तकनीकी व भौतिक परेशानियों पर यदि शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया, तो योजना की प्रभावशीलता कम हो सकती है। अब समय आ गया है कि सरकार वितरण व्यवस्था को अधिक सरल, सुलभ और सुविधाजनक बनाए, ताकि जनकल्याण का उद्देश्य पूरी तरह साकार हो सके।

170
9219 views

Comment