logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस पर JSLPS, से पंचायत : औड़मो एवं कुशिचरा में कार्यक्रम के दौरान “वायु, जल और जंगल से ही हमारा जीवन है”

*विश्व पर्यावरण दिवस पर JSLPS, पंचायत : औड़मो एवं कुशिचरा , गोपीकांदर प्रखंड द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन*

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के प्रखंड कार्यालय, पंचायत: औड़मो एवं कुशिचरा,
गोपीकांदर द्वारा एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा भावी पीढ़ी के लिए एक हरित एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण करना रहा।

कार्यक्रम के तहत पंचायत कार्यालय परिसर में CLF कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। टीम द्वारा यह संदेश दिया गया कि वृक्षारोपण केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की एक जिम्मेदारी है, जिसे हम सभी को निभाना चाहिए।

इस अवसर पर प्रखंड के बीपीएम के आदेशानुसार पूरे प्रखंड के CLF एवं दीदियों के घरों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें स्वयं सहायता समूहों की दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वृक्षारोपण के साथ-साथ परिसर की सफाई की गई एवं प्लास्टिक कचरे का संग्रह कर उसका उचित निपटान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान “वायु, जल और जंगल से ही हमारा जीवन है” इस संदेश के माध्यम से प्रतिभागियों को प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझाया गया। साथ ही, उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

**इस कार्यक्रम में JSLPSबीपीएम , सीसी ,आईपीआरपी,पंचायत सचिव , स्थानीय मुखिया जी, समूह के सदस्य ने बढ़ चढ़कर भाग लिया*।

115
6350 views

Comment