logo

संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस

झाँसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ आज अपना 53वां जन्मदिन अयोध्या में मना रहे हैं, उन्होंने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन कर अपना जन्मदिन मनाया। वहीं उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है। जन्मदिवस कार्यक्रम के क्रम में संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस के काटकर धूमधाम से मनाया गया। जहां संगठन के सभी सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दीर्घायु की कामना की गयी। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ संदीप ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब से उत्तर प्रदेश की बागडोर अपने हाथ में ली है तब से प्रदेश में अराजकता और भय का माहौल लगातार हासिए पर आता जा रहा है। बड़े-बड़े भूमाफिया और बदमाशों को आज जमींदोज कर जनता को भय मुक्त करने में मुख्यमंत्री योगी के फैसलों का अहम योगदान रहा है। सनातन संस्कृति का पुनरूत्थान हो या धर्म रक्षा की बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले हमेशा जनहित में रहे हैं। ऐसे जनप्रतिनिधियों का हमारे बीच होना वास्तव में हम सभी के लिए वरदान स्वरूप है। हम आशा करते हैं कि इसी तरह हम सभी को मुख्यमंत्री महोदय का सानिध्य प्राप्त होता रहेगा। इस अवसर पर देवी सिंह, अभय यादव, रतिराम यादव, संदीप नामदेव, दीपक यादव, मनोज रेजा, कमल मेहता, अरुण पांचाल, सुशांत गेडा, महेंद्र रायकवार, बसंत गुप्ता, आशीष विश्वकर्मा, दीक्षा साहू, अनिल वर्मा, राहुल रायकवार आदि उपस्थित रहे।

0
152 views