logo

प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं पे पलटा ट्रक, ऑटो सवार 7 लोगों की मौत सोहागी घाटी की मे भीषण हादसा,

राजेश सोनी रीवा
.......?
दहल उठा रीवा ! प्रयागराज से लौट रहे ऑटो सवार श्रद्धालुओं पे पलटा ट्राला, सोहागी घाटी में भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत

रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने दुर्घटना संबंध में बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम त्योंथर संजय जैन तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस बल तथा अन्य व्यक्तियों के सहयोग से तत्काल राहत और बचाव कार्य कराया। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल त्योंथर और गंगेव में भर्ती कराया गया। यह दुर्घटना सोहागी घाटी में अनियंत्रित ट्रक के आटोरिक्शा पर पलटने से हुई। आटोरिक्शा में सवार सभी व्यक्ति आपस में रिश्तेदार हैं।

मृत व्यक्ति का विवरण:
1. रामजीत जायसवाल ( 38 ) - निवासी भमरा, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज
2. पिंकी जायसवाल ( 35 ) - निवासी भमरा, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज
3. अंबिका जायसवाल ( 8 ) - निवासी भमरा, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज
4. हीरालाल जायसवाल (65) - निवासी भमरा, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज
5. कुमारी मानवी जायसवाल ( 7 ) - निवासी बहेरी, थाना देवतालाब, जिला मऊगंज
6. अरविंद जायसवाल ( 6 ) - निवासी बहेरी, थाना देवतालाब, जिला मऊगंज
7. सौरभ जायसवाल ( 12 ) - निवासी उमरी, थाना मऊगंज, जिला मऊगंज

घायल लोग का विवरण:
1. रविता जायसवाल - निवासी बहेरी, थाना देवतालाब, जिला मऊगंज
2. कुमारी अदिति जायसवाल ( 5 ) - निवासी भमरा, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज
3. प्रियांशु जायसवाल ( 10 ) - निवासी भमरा, थाना शाहपुर, जिला मऊगंज

7
2395 views