logo

मोयदे एकेडमी हाईं स्कूल में पौधा रोपण किया।


खलघाट/(कमल सिंह सोलंकी) शासन के आदेशानुसार 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं में वृक्षारोपण करना है। इसी तारतम्य में मोयदे एकेडमी हाई स्कूल साला (खलघाट) में भी वृक्षारोपण किया गया। संस्था के डायरेक्टर श्री अभिजीत मोयदे एवं श्री अजीत मोयदे जी ने स्कूल स्टाफ के साथ में वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। स्कूल स्टाफ द्वारा स्लोगन के माध्यम से पर्यावरण रक्षा करने की अपील की गई। हम सभी जानते हैं इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है *"प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना"।* इस वर्ष हमें इसी थीम पर काम करना है और हमारे गृह पृथ्वी की रक्षा का संकल्प लेना है। सभी नागरिकों एवं बच्चों को भी अपने-अपने परिवेश में एक-एक पौधा लगाना है और बड़े होने तक उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना है।

0
1847 views