logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेक्टर 18 पानीपत की ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण, स्थानीय निवासी परेशान


पानीपत, हरियाणा | विशेष संवाददाता:
पानीपत के सेक्टर-18 क्षेत्र में स्थित हुड्डा द्वारा विकसित ग्रीन बेल्ट में बीते कुछ दिनों से अवैध रूप से झुग्गियां बसाई जा रही हैं। स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने इस मुद्दे को उठाते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


सुनील कुमार का कहना है कि शुरुआत में केवल दो से चार झुग्गियां नजर आई थीं, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर आठ से दस से अधिक हो चुकी है। इन झुग्गियों में कुछ लोग प्रवासी मज़दूर बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ विशेष समुदाय के लोग भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस अतिक्रमण से न सिर्फ ग्रीन बेल्ट की हरियाली पर असर पड़ रहा है, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रीन बेल्ट का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छ और हरित वातावरण देना था, लेकिन अब यह क्षेत्र अवैध बस्तियों में तब्दील होता जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रकार की बस्तियों से क्षेत्र में सामाजिक और कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है।


सुनील कुमार ने नगर निगम, HUDA और जिला प्रशासन से मांग की है कि वे इस मामले में संज्ञान लें और ग्रीन बेल्ट को अतिक्रमण मुक्त कराएं। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि प्रशासन झुग्गियों में रह रहे लोगों की पृष्ठभूमि की जांच कर उचित कार्रवाई करे।


प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार:
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस शिकायत को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई करता है या यह ग्रीन बेल्ट भी अन्य अतिक्रमणों की भेंट चढ़ जाएगी।

94
1700 views

Comment