logo

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती का आयोजन =लोकमाता हमारी पूज्यनीय है: प्रेमपाल धनगर एटा,

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती का आयोजन
=लोकमाता हमारी पूज्यनीय है: प्रेमपाल धनगर
एटा,
एटा में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का आयोजन जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज जी टी रोड एटा से शुभारंभ होकर जी टी रोड होते हुए जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर समिति एटा रही, मेला समिति के अध्यक्ष प्रवेश कुमार बघेल, कोषाध्यक्ष रामवीर सिंह धनगर, मेला समिति के सचिव रवेन्द्र सिंह धनगर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य विकास खण्ड शीतलपुर की टीम कार्यक्रम/शोभायात्रा की सहयोगी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेघसिंह बघेल ने की।संचालन डॉ ब्रजेश बघेल ने किया। कार्यक्रम में उपस्थिति मंचासीन अतिथियों में मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार, और मंचासीन विशिष्ट अतिथि एटा सदर विधायक विपिन कुमार डेविड, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, जलेसर के पूर्व विधायक रणजीत सुमन, शीतलपुर ब्लाक प्रमुख पुष्पेंद्र सिंह लोधी, नेताजी जहीर अहमद, तारा सिंह नेताजी, शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष अतर सिंह पाल,जिला पंचायत सदस्य गजेन्द्र पाल सिंह धनगर, छात्र संघ अध्यक्ष अजय धनगर, समाजवादी पार्टी की प्रदेश महासचिव महिला सभा डॉ राजकुमारी धनगर, राजेंद्र धनगर उपाध्यक्ष धनगर महासभा, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप जैन, भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता,भाजपा नेता प्रदीप भामाशाह, मेघसिंह बघेल, वीरेन्द्र सिंह धनगर आदि रहे।
कार्यक्रम में उपस्थिति पूर्व विधायक रणजीत सुमन ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर हम सभी की प्रेरणा दायक थी। भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने कहा कि हम घर घर जाकर माता अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी के बारे में जानकारी भाजपा टीम के साथ दे रहे हैं। भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख पुष्पेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि इतिहास में होल्कर जी की वीर गाथाएं हैं उन्हें हम सभी को पढ़ना चाहिए। अतर सिंह पाल ने कहा कि राजनीति में हमें अपनी हिस्सेदारी रखनी चाहिए। टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती आज हम मना रहे हैं। माताजी आध्यात्मिक थी हमे उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए, हमें अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दिलानी चाहिए। सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का योगदान रहा है। वह वीरांगना थी उन्होंने सर्व समाज की चिंता की, भाजपा ने उन्हें जन जन तक पहुंचा दिया है। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर जोर दिया। और राजनीति में बघेल समाज का हमेश योगदान रहा है और रहेगा।मुख्य अतिथि प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल ने कहा कि इस देश में वीरांगनाओं ने देश की स्वतंत्रता में बहुत सहयोग किया है। इस देश का पहला मंदिर 1192में टूटा, हमारे देश में मंदिरों को जिन्होंने तोड़ने का काम किया, यही पर इंदौर की महारानी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने मंदिरों को बनाने का काम किया।हम कोई भी इलेक्शन जाति से नहीं लड़ा जा सकता पार्टी से लड़ा जा सकता है। मेरे पैरों के छालों को कितने लोगों ने देखा है, मै यू ही सांसद, मंत्री नहीं बना, मैने पहले अपने समाज को इकट्ठा करके समाज की सेवा कर न्याय की लडाई लड़कर खुद को मजबूत किया। आप भी ईमानदारी से समाज की सेवा करोगे तो आप भी राजनीतिक हिस्सेदारी कर सकते हैं। मै सूबेदार मलबदार होल्कर को भी याद करता हूं, रिस्क लोगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। मैं भारतीय जनता पार्टी का बहुत कृतज्ञ हूं मैं भारत सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने 300 रुपए का सिक्का अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के साथ जारी किया है। टिकट जारी किया है। 35साल से हम जयंती मना रहे हैं लेकिन भाजपा ने अहिल्याबाई होल्कर को 10दिन में घर घर तक पहुंचा दिया है मै भाजपा का कृतज्ञ हूं। समाज को एकजुटता का आहान किया, और शिक्षा की और प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थिति प्रमुख रूप से मास्टर अजय बघेल गादुरी, राजीव बघेल, दीपू बघेल प्रधान, धनगर समाज महासंघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखवीर धनगर,राष्ट्रीय लोधी महासभा जनपद एटा के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट, भाजपा नेता सोनू धनगर, रत्नेश धनगर, रवेन्द्र सिंह धनगर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, निर्मल कुमार धनगर,सतीश धनगर, इंद्रप्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप धनगर, कमला देवी धनगर, राजपाल बघेल प्रधान, अमित बघेल डीलर सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

1
0 views