logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पर्यावरण दिवस पर होजाई जिला न्यायपालिका द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कल ५ जून श्रीमंत शंकर देव नगर स्थित होजाई जिला न्यायपालिका द्वारा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), होजाई के सहयोग से एक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, होजाई, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला सिविल न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन), मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अन्य न्यायिक दंडाधिकारी, तथा न्यायालय कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल थे। सभी ने न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता को दर्शाया। यह वृक्षारोपण कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। होजाई जिला न्यायपालिका का यह प्रयास समाज के लिए एक प्रेरणा है, जो हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में जागरूकता को बढ़ावा देता है।

121
1633 views

Comment