logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बखरी:-विधानसभा चुनाव में शकरपुरा से निर्दलीय प्रत्याशी बन भाग अजमा सकते हैं RTI एक्टिविस्ट सह पुर्व दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी संभु राउत

बिहार की राजनीति में नई सोच और जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए बखरी विधानसभा सीट से संभावित उम्मीदवार संभु राउत ने एक ऐतिहासिक घोषणा की है। संभु राउत ने कहा, मैं राजनीति को सेवा का माध्यम मानता हूँ। खेल के दौरान बखरी की जनता ने मुझे जो सम्मान और प्यार दिया है, उसका ऋण मैं सेवा से चुकाऊंगा। बखरी को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। उनका वादा है कि हर एक पैसा पारदर्शिता के साथ सिर्फ विकास कार्यों में खर्च किया जाएगा, और इसके लिए एक जन सहभागिता विकास समिति का गठन भी किया जाएगा। उनकी घोषणा के बाद बखरी के ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक लोगों में खासा उत्साह देखा गया। कई युवाओं ने सोशल मीडिया पर उन्हें बखरी जनसेवक बताया। राजनीतिक विश्लेषकों की नजर में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संभु राउत का यह कदम 'राजनीति में शुद्धिकरण की शुरुआत' के रूप में देखा जा रहा है। इससे उन नेताओं पर दबाव बढ़ेगा जो वर्षों से केवल कुर्सी का लाभ लेते रहे हैं।

187
48202 views

Comment