
राजगीर के कन्वेंशन सेंटर से राहुल गांधी 90% आबादी की चिंता का अवलोकन किया
राजगीर के कन्वेंशन सेंटर से राहुल गांधी 90% आबादी की चिंता का अवलोकन किया ।
रिपोर्टर - अशोक कुमार
आज 6/6/25 को बिहार की राजधानी से सूदूर प्राचीन मगध की राजधानी राजगृह के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में देश की 90% आबादी जिसमें ओ०वी०सी, अनुसूचित जाति, जनजाति को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित दिखे। उन्होंने वर्तमान मोदी सरकार पर जमकर बरसे तथा मोदी सरकार को निकम्मा घोषित किया। देश की आवाम को जाति जनगणना के संदर्भ में भी बताया कि यह अति आवश्यक हो गया है इसे मोदी जी नहीं चाहते थे क्योंकि इनका सारा शक्ति आर०एस०एस० के जिम्मे है। देश का सारा संसाधन मात्र 10% लोगों के पास है जो कॉर्पोरेट घराने के हैं। व्यवस्थापिका, न्यायपालिका एवं कार्यपालिका में भी 90% सीट यही लोग हथियाए हुए हैं जो निश्चित रूप से संविधान का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने सभी ओ०वी०सी, अनुसूचित जाति, जनजाति को एकता के सूत्र में बँधकर अपना हक लेने की बात बताए।
मंचासीन श्री ब्रहमदेव पटेल संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी जमकर बिहार सरकार के मुखिया श्री नीतीश कुमार और भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पर जमकर भड़ास निकाले तथा 90% अवाम को यह समझते हुए संदेश दिए कि यदि आप लोग सचेत हो जाए तो वह दिन दूर नहीं जब 90% के लोग व्यवस्थापिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका में नजर आएँगे। जरूरत केवल अपने लोगों को जागरूक होने का है।