logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरेली: लोधी टोला में हाबिब शाह मियां दरगाह कमेटी ने राहगीरों को गर्मी में दी राहत, किया शरबत वितरण


बरेली। शहर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोधी टोला चुमकादर वाले बाग़ के पास हाबिब शाह मियां दरगाह कमेटी ने एक सराहनीय पहल करते हुए राहगीरों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।

दरगाह कमेटी के सदस्यों ने गर्मी से जूझ रहे आम लोगों को ठंडा और ताज़ा शरबत वितरित कर राहत पहुँचाई। इस सेवा कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया। राह चलते तमाम लोगों ने इस पहल की सराहना की और दरगाह कमेटी का आभार जताया।

दरगाह कमेटी के सदस्यों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह के सेवा कार्य किए जाएंगे ताकि गर्मी में आम जनता को थोड़ी राहत मिल सके।

इस अवसर पर कई स्थानीय लोग और स्वयंसेवक भी मौजूद रहे जिन्होंने व्यवस्था को सुचारू रूप से संभालने में सहयोग दिया।

98
5992 views

Comment