logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रावटी में PWD की लापरवाही बनी आमजन की परेशानी का कारण, बड़ा हादसा बन सकता है अनदेखी का नतीजा

रतलाम, 07 जून (सवेरा न्यूज): जिले की रावटी तहसील में तलाई चौराहे से लेकर पुलिस

थाना मार्ग तक की सड़क की हालत बदतर होती जा रही है। मुख्य मार्ग की दुर्दशा न केवल जनजीवन को प्रभावित कर रही है, बल्कि आने वाले दिनों में बड़ा हादसा होने की आशंका भी जताई जा रही है। ग्राम पंचायत की निष्क्रियता और लोक निर्माण विभाग (PWD) की अनदेखी का नतीजा यह है कि इस मार्ग पर अब "सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क"- पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कही बात यहां सच साबित हो रही है। यह मार्ग रावटी को महुड़ी का माल क्षेत्र सहित 100 से अधिक गांवों से जोड़ता है। डेम निर्माण कार्य और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क की हालत और भी खराब हो चुकी है। इसी मार्ग से प्रतिदिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेंस, पुलिस थाना रावटी की गाड़ियाँ और तहसीलदार वंदना किराड़े का आना-जाना होता है, लेकिन इन सबके बावजूद प्रशासनिक सुस्ती स्पष्ट दिख रही है। बारिश का मौसम नजदीक है और ऐसे में सड़क की स्थिति और बिगड़ने की पूरी आशंका है। दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि खामोश हैं। विकास की बात करें तो रावटी, जो रतलाम जिले की सबसे बड़ी पंचायत मानी जाती है, आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। नगर पंचायत का दर्जा न मिलने से यह क्षेत्र अब तक विकास की मुख्यधारा से वंचित है। रहवासी बताते हैं कि आर्थिक दृष्टि से सक्षम माने जाने के बावजूद, रावटी में बीते 30 वर्षों में न सड़कों की सुध ली गई, न ही जल व्यवस्था की। पानी के पर्याप्त स्रोत होने के बाद भी मार्च 2025 से लोगों को निजी टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। जनता आक्रोशित है और जवाब मांग रही है कि आखिर कब तक उन्हें इस उपेक्षा का शिकार होना पड़ेगा।

109
753 views

Comment