
शिप्रा और चंबल नदी संगम में चलाएंगे क्रूज, टूरिज्म की अपार संभावनाएं - मुख्यमंत्री डॉं यादव
ब्रह्मोस और आकाश जैसी स्वदेशी मिसाइल भारत की शिक्षा प्रणाली की उपलब्धि, अगले 3 सालों में देश के हर सरकारी स्कूल में इंटरनेट सुविधा - केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान
आज पीएम श्री विद्यालय आधुनिक शिक्षा के साथ देश धर्म और राष्ट्रभक्ति का वातावरण युवा पीढ़ी को प्रदान कर रहे हैं - राज्यपाल गेहलोत
आलोट में पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय भवन और सीएम राईज सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण समारोह
आलोट:- मध्यप्रदेश शिक्षा के क्षैत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। शिक्षा का स्तर सुधर रहा है और इसी का परिणाम है कि इस बार स्कूलों के परीक्षा परिणाम बहुत बेहतर आए हैं। आलोट क्षैत्र में हजारों हेक्टेयर शासकीय भूमि है। यहां भविष्य के लिए अच्छी योजनाएं क्रियान्वित करेंगे। क्षिप्रा और चंबल नदी के पवित्र त्रिवेणी संगम पर क्रूज चलायेंगे और यहां स्थित श्री दीपेश्वरी महादेव मंदिर के विकास को गति दी जायेगी। यह टूरिज्म के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।पीएम श्री स्कूल से लेकर मुख्य रोड तक की एप्रोच सड़क भी बनाई जायेगी।
यह बात मुख्यमंत्री डॉं मोहन यादव ने विशेष अतिथि के रूप में रतलाम जिले के आलोट तहसील में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय भवन और 34 करोड रुपए से बने सीएम राईज सांदीपनि विद्यालय के लोकार्पण समारोह में कहीं।
इसी अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्य अतिथि के रूप मे यह कहा कि हमारी ब्रह्मोस और आकाश जैसी स्वदेशी मिसाइल ने पाकिस्तान को सबक सिखाया और यही रक्षा उपकरण भारत की तकनीकी और शैक्षिक प्रगति का ही प्रतीक है यह भारत की शिक्षा प्रणाली की ही उपलब्धि है। आने वाले 3 सालों में देश के सभी शासकीय स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी। इन स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एआई टेक्नोलॉजी आधारित पढ़ाई कराई जाएगी। राज्य और केंद्र सरकार के सहयोग से स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
इसी अवसर पर विशेष आतिथ्य कर रहे कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा कि आज पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय व अन्य केंद्रीय विद्यालय आधुनिक शिक्षा के साथ देश धर्म और राष्ट्रभक्ति का वातावरण भी युवा पीढ़ी को प्रदान कर रहे हैं जो भविष्य के लिए मजबूत नींव तैयार करेगा।
इसके पूर्व दोपहर करीब 3:30 बजे राम सिंह दरबार रोड स्थित हेलीपैड पर मुख्यमंत्री डॉं यादव का हेलीकॉप्टर उतरा। जनप्रतिनिधियों और काफिले सहीत सीएम राईज सांदीपनि विद्यालय पहुंचकर इस विद्यालय का लोकार्पण किया जहां प्रभारी प्राचार्य फिरोज खान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
यही से मुख्यमंत्री डॉंक्टर यादव काफिले के साथ पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खामरिया पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री डॉं मोहन यादव व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय भवन का लोकार्पण कर विद्यालय के छात्रावास और कर्मचारी आवास का भी उद्घाटन किया। इस दौरान कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत, राज्य के कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक डॉं चिंतामणि मालवीय, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई। यहां कलेक्टर राजेश बाथम ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई चंद्रवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष ममता जैन, पूर्व विधायक जितेन्द्र गेहलोत भी मंचासीन रहे। सभी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। विद्यालय की छात्राओ द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कालू सिंह परिहार नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक जैन बंटी विधानसभा संयोजक नंदनराज जैन ताल नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार, बड़ावदा नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र कुमावत, जोगणिया माता मंडल अध्यक्ष हरि सिंह गुर्जर, ताल मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़, लोकेश शर्मा, गोपाल डांगी, दिनेश कोठारी, ओपेंद सिंह यादव, विक्रम सिंह आंजना, राकेश दायमा, पुष्पराज सिंह सोलंकी आदि मौजूद रहे।भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता परमार की टीम के साथ-साथ भाजपा नेत्री नीलम सोलंकी एडवोकेट भी उपस्थित रही। लोकार्पण समारोह के सफल आयोजन पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। एसपी अमित कुमार एसडीएम सुनील जायसवाल तहसीलदार सोनम भगत थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान भी अपने दल बल सहीत मौजूद रहे। अपने मुख्यमंत्री के स्वागत और दीदार को क्षैत्र की जनता असंख्य कार्यकर्ता का हुजुम उमड़ पड़ा।