logo

नासिक पंचवटी में ग्रैंड मास्टर डॉ. रंजन सिंह राजपूत द्वारा वृधा आश्रम एवं महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना

ग्रैंड मास्टर डॉ. रंजन सिंह राजपूत द्वारा नासिक के पंचवटी क्षेत्र में एक अत्याधुनिक वृधा आश्रम तथा महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जा रही है। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य समाज के वरिष्ठ नागरिकों की सेवा के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाना है।

विशेष रूप से इस केंद्र में महिलाओं के लिए आत्मरक्षा के साथ-साथ "सेल्फ डिफेंस कोच सर्टिफिकेशन कोर्स" भी पूर्णतः नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। यह कोर्स निम्नलिखित प्रतिष्ठित संस्थाओं से मान्यता प्राप्त रहेगा:

खेलो इंडिया (Khelo India)

कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs)

अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स संगठन


यह परियोजना वर्ष 2026 के अंत तक पूर्ण कर ली जाएगी और इसका उद्देश्य अधिक से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें आत्मरक्षा के योग्य बनाना है।

ग्रैंड मास्टर डॉ. राजपूत ने यह भी बताया कि यह पहल न केवल सामाजिक सुरक्षा को सशक्त करेगी, बल्कि योग्य प्रशिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र भी प्रदान करेगी।

18
1293 views