logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विषय :- पंचशील बालक इंटर कॉलेज छात्रावास शुल्क एवं रखरखाव शुल्क मासिक शुल्क माफी हेतु आवेदन पत्र।

सविनय नम्र निवेदन है कि मेरा नाम अनुभव कुमार पिता सोमवारी कुमार जाति कुम्हार प्रजापति अन्य पिछड़ा वर्ग हैं मैं विद्यालय पंचशील बालक इंटर कॉलेज सेक्टर-91, नोएडा गौतमबुद्ध नगर उत्तर प्रदेश 201304 का कक्षा 6th A का छात्र हूँ। मेरा पंजीकरण संख्या P / 23 / 4551 एवं रोल नंबर 15 हैं मेरे पिताजी एक प्राइवेट कंपनी में क्षेत्र कार्यकारी का काम करते हैं मेरे पिताजी छोटे से प्राइवेट नौकरी के द्वारा बड़ी कठिनाई से परिवार का पालन पोषण करते हैं। बढ़ती महंगाई के कारण काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। घर में आवश्यक वस्तुओं का अभाव रहता है। मेरे 2 भाई-बहन विभिन्न स्कूलों में पढ़ रहे है , उनकी पढ़ाई -लिखाई आदि के खर्चे का बोझ पिताजी के सर पर लदा रहता है। मेरे पिताजी एक गम्भीर बीमारी से ग्रसित हैं माताजी भी हार्ड की मरीज हैं 2 बार हार्ड अटैक आ चूका हैं जिसका इलाज मेट्रो हॉस्पिटल सेक्टर 12 नोएडा में बहुत कठनाई से पिताजी ने करवाया हैं कमाई कम होने के कारण वो अपना और माताजी का इलाज नहीं करवापाते, मेरे पिताजी मेरे विद्यालय की छात्रावास शुल्क एवं रखरखाव शुल्क वहन करने में असमर्थ हैं । मेरे पिताजी की आर्थिक स्थिति संतोषजनक नहीं है, हमारी परिस्थितियों को देखते हुए, मैं सम्मानपूर्वक आपसे मुझे पूरी फीस में छूट देने में सहायता चाहता हूँ। आपकी दयालुता और समर्थन यह सुनिश्चित करेगा कि मैं अपने परिवार पर किसी भी तरह के अनावश्यक वित्तीय दबाव के बिना अपनी शिक्षा जारी रख सकूँ। मैं अपनी पढ़ाई छोड़ना नहीं चाहता , पढ़ने में मेरी विशेष रूचि है कृपया मुझ पर अपनी दया दिखाएं और मुझे अपनी शिक्षा के स्तर को आगे बढ़ाने का मौका दें।

मै अपनी कक्षा का परिश्रमी छात्र हूँ और कक्षा में रोजाना आता हूँ। पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी मेरी अच्छी रूचि है।

अतः आपसे निवेदन है की आप मेरी विद्यालय की छात्रावास शुल्क एवं रखरखाव शुल्क माफ़ करने की कृपा करें जिससे मैं अध्ययन कर सकूं। मेरे अभिवावक आपके अत्यंत आभारी रहेंगे।

मेरे अनुरोध पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद।

आपका विश्वासभाजन आज्ञाकारी शिष्य

अनुभव कुमार पिता सोमवारी कुमार

पंजीकरण संख्या P / 23 / 4551

कक्षा 6th A

संपर्क नंबर 7503202056

128
1157 views

Comment