logo

प्रेस विज्ञप्ति... *सर्वेन्द्र प्रताप सिंह बने राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन के जिलाध्यक्ष रायबरेली

आज राष्ट्रीय मानवाधिकार फाउण्डेशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह के निर्देशन में संस्था की बैठक रायबरेली जनपद के पोरई स्थित कार्यालय पर अवनेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें सर्व सम्मति से अनिल गुप्ता को प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश एवं अधिवक्ता सर्वेन्द्र प्रताप सिंह को संगठन के रायबरेली जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही प्रतीक सिंह को जिला उपाध्यक्ष और आदर्श गुप्ता को जिला सचिव नियुक्त किया गया। सर्वेंद्र प्रताप सिंह पूर्व में भी संस्था में बतौर विधिक सलाहकार अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने बैठक में सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे पूर्ण ईमानदारी से वैधानिक रूप से लोगों के हितों की रक्षा करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे एवं शोषितों व वंचितों को उनके अधिकार दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। नवनियुक्त महासचिव अनिल गुप्ता ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ये मेरे लिए गर्व का विषय है कि ऐसी न्यायिक संस्था में मुझे भी कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में संरक्षक कैप्टन तेज बहादुर सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र एवं संस्था का परिचय पत्र प्रदान किया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों से वैधानिक तरीके से प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से पीड़ितों को न्याय व उनके अधिकार दिलाने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अवनेंद्र बहादुर सिंह ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों बधाई देते हुए पूर्ण मनोयोग एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करने का अनुरोध किया व उन्हें वैधानिक व कानूनी रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संस्था के उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के अध्यक्ष ललित गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष कल्याण शंकर मिश्रा, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रायबरेली किरन देवी, हिमांशु वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रायबरेली अभिषेक सिंह, जांचदल अधिकारी देवेश सिंह चौहान, मुकेश कुमार आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

37
1645 views