भाजपा की जगनेर मंडल की कार्यशाला हुई संपन्न
केंद्र के 11 वर्ष पूरे होने पर गरीबों के कल्याण के लिए चलाया जाएगा अभियान
जगनेर- जगनेर मण्डल भाजपा की कार्यशाला मण्डल अध्यक्ष डॉ.लवलेश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। मण्डल कार्यशाला में भाजपा मण्डल अध्यक्ष डॉ.लवलेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्व होने पर विकसित भारत का अमृतकाल सेवा सुशासन गरीब कल्याण अभियान चलाया जाएगा। हर सेक्टर पर पदाधिकारियों को सभा करते हुए केंद्र सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियां बतानी हे। इस मौके अभियान संयोजन अविनाश परमार,जगमोहन शर्मा,प्रदीप गोयल,रामनिवास शर्मा, डॉ.प्रदीप परमार,देवीसिंह ,विनोद परमार,मनोज अग्रवाल,महेश राना,नरेश गिरी,शिवदत्त परमार,रामवीर शर्मा,सोनू शर्मा,ऋषि परमार,अभिषेक परमार,मुंशी सिंह,रामफूल परमार,गिर्राज परमार आदि उपस्थित रहे।